राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सीएम की अधिकारियों से विस्तृत चर्चा व मंथन..

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राज्य से जुड़े कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए भारतीय वन सेवा संघ उत्तराखंड के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन से राज्य के विकास के साथ वन संरक्षण, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर समाधान का मार्ग भी निकलेगा। मुख्यमंत्री ने एक नई संस्कृति बनाने, सरलीकरण के साथ एक रोड मैप बनाने में भी जोर दिया। अधिवेशन में वानिकी क्षेत्र के माध्यम से आजिविका सृजन, ईको फ्रेंडली टूरिज्म, जड़ी बूटी उत्पादन, मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने, बन्दरो, जंगली जानवरों व वन अग्नि से होने वाले नुक़सान को रोकने, वन संरक्षण, पौधारोपण, नवाचार आदि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा व मंथन किया गया। इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल व वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *