पर्वतीय गांधी इन्द्रमणि बडोनी  की 23वीं पुण्यतिथि पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित 

0

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पर्वतीय गांधी इन्द्रमणि बडोनी  की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी गयी।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व.बडोनी के कार्यो का उल्लेख करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती  ने कहा कि बडोनी जी ने आजादी की आंदोलन से लेकर पृथक राज्य आंदोलन में बेहतरीन भूमिका निभाई। बडोनी जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। ये भी दुर्भाग्य ही रहा जिनके पीछे पूरी जनता राज्य की लड़ाई के लिए चली परन्तु वह खुद पृथक राज्य को बनते नही देख पाए। रामलाल खंडूड़ी एवँ सुलोचना भट्ट ने कहा कि  जिस प्रकार प्रदेश में भ्रष्टाचार जिस प्रकार दिन प्रतिदिन उजागर होता है इससे देखकर यकीन नही होता है कि राज्य का स्वरूप ऐसा होगा। इस बात की कभी कल्पना भी नही की थीं। स्मारक स्थल पर फैली गंदगी को लेकर मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने नगर निगम मेयर को तत्काल सुचित कर उक्त स्थान की सफाई की मांग की।

आज श्रद्धांजली देने वालो में मुख्यत जगमोहन सिंह नेगी , वेदा कोठारी , केशव उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती ,  पूरण सिंह जुयाल , सुरेश नेगी , ललित जोशी , जितमनी पेन्युली , सतेन्द्र नोगाइ ,  प्रभात डंडरियाल , राजेश पांथरी, हरी सिंह मेहर , अजय कंडारी , लोकेश मिश्रा, पुष्पलता सिलमाना , द्वारिका बिष्ट , सुलोचना भट्ट , राधा तिवारी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *