शिवरात्रि पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए किया जलाभिषेक ….

शिवरात्रि पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए किया जलाभिषेक ….

देहरादून। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्नान पर आज महाशिवरात्रि के अवसर पर महानगर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष जसवन्दिर सिंह गोगी के नेतृत्व में दर्शनलाल चैक पंचायती मंदिर स्थित शिवालय में प्रदेश भाजपा सरकार के शुद्धि बुद्धि के लिए जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होेंने भगवान शिव की अराधना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से निहत्थे बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां चलाई वह शर्मशार करने वाला था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार एक के बाद एक भर्ती घोटलों ने राज्य की भाजपा सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में मंहगाई चरम पर है और देश की अर्थव्यवस्था सबसे निचले स्तर पर है और देश की सार्वजनिक सम्पत्तियों को लगातार अपने चहेते उद्योगपतियों को बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अपने कारनामों को छुपाने के लिए ’’धर्म, वर्ग, और जातियों का सहारा लेकर देश की जनता की भावनाओं को आघारत पहुॅचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर डाॅ. जसविन्दर सिंह गोगी ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश केवल और केवल ’’सर्व धर्म संभाव’’ से ही चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भी इसे छेड़ने का काम किया तो देश की जनता उसे बकसेगी नही। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार साम्प्रदायिंकता फैलाकर अपाने उल्लू सिधा करने चाहती है जो अब नही चलेगा। उन्होंने राज्य सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव ’’सर्व धर्म सम्भाव’’ में आस्था रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कोई राज्य की जनता को छलने और ठगने का काम किया है। कांगे्रस पार्टी लगातार भाजपा की पोल खोलती रहेगी। इस अवसर पर डाॅ. गोगी ने कहा कि राज्य की जनता केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के दोहरे शोषण के बीच पिस रही है। इस अवसर पर अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (1 )