देश ,को मिला 15 वां राष्ट्रपति…..💐

देश ,को मिला 15 वां राष्ट्रपति…..💐

भारत के एक ऐतिहासिक युग की बनी नई दास्तां,…..

महाराज ने दी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई

देहरादून।भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक इबारत लिख डाली। ये हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि जब दूसरी बार फिर एक प्रतिभाशाली महिला को देश की कमान सोंपी जा रही है।
आज देश में नए राष्ट्रपति को लेकर  उत्सुकता का माहौल बना रहा जैसे ही द्रोपदी मुर्मू के नाम की घोषणा हुई पूरी दुनिया ने दी उनको बधाई।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायततीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री मंत्री सतपाल महाराज ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री सतपाल महाराज ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। हमने दुनिया को बता दिया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि उनसे भ बेहतर मानते हैं।
उन्होने कहा कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनेजाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को वह दिल की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। द्रौपदी जी की जीत केवल एक व्यक्ति विशेष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति की जीत हुई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )