पारदर्शिता के साथ कार्यप्रणाली में सुधार लाना ही मेरी प्राथमिकता

पारदर्शिता के साथ कार्यप्रणाली में सुधार लाना ही मेरी प्राथमिकता

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने कहा हैै कि पारदर्शिता के साथ शहर को बेहतर बनाना व आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना मेरी प्राथमिकता होगी।

श्रीमति सोनिका ने वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते

 

हुए शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर  चर्चा की। इस बीच पत्रकारो द्वारा पूछे गए कई सवालों का बेबाकी के साथ उन्होंने जवाब दिया। मानसून को देखते उन्होंने कहा कि आपदा से निबटने हेतु प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहाँ रह रहे लोगो को अलर्ड किया है। इसके अलावा बरसात में सड़को व नालियों की बिगड़ती हालत को फिर से सुधारा जाएगा। एक सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने अतिक्रमण से जुड़े मसलों पर चर्चा करते हुए कहा कि अभी आवश्यकता है लोगों को जागरूक करने व आपदा से जुड़े लोगों की कैसे मदद की जाये।
उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने हेतु सभी अधिकारियों निर्देश दिए हैै की वेे टीम के साथ काम करे व स्वस्थ्य के प्रति सभी को जागरूक करें। कलैक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ शिष्टाचार बैठक में उन्होंने अपेक्षा करते हुए कहा कि कलैक्ट्रेट की कार्यप्रणाली में और अधिक प्रभावी एवं सुधार पूर्वक व्यवस्था बनानी है, इसके लिए पारदर्शिता के साथ ही प्रकरणों के त्वरित निस्तारण करने की अपेक्षा की। उन्होनें इ-फाइलिंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता व समयबद्धता पर विषेश ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट में आने वाले आम जनमानस की सुविधाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। लोगों की समस्याओं का निस्तारण तेजी से एवं प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए, जनता की दृष्टि में कलेक्ट्रेट की छवि सहयोगात्मक तथा मददगार की होनी चाहिए।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (1 )