
राष्ट्रपति के दून पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत
एयरपोर्ट पहुँच राष्ट्रपति के स्वागत सत्कार में लगा पर्यटन विभाग
देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दून पहुंचने पर प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह एवं पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के देहरादून पहुंचने पर शुक्रवार को प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) श्री गुरमीत सिंह एवं पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति शनिवार को आईएमए की पासिंग आउट परेड में होंगे शामिल होंगे।
इस बार पासिंग आउट परेड का आयोजन भी सादगी से किया जा रहा है।
इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा और गढ़वाल कमीशनर सुशील कुमार भी मौजूद रहे।
CATEGORIES राज्य समाचार