सफाई कर्मचारियों का बने अलग कैडर : प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मांग 

0

देहरादून। सफाई कर्मचारियों का  अलग से कैडर बनाये जाने की मांग को लेकर महृषि बाल्मीकि सेना का प्रतिनिधि मंडल सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जयपाल बाल्मीकि के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री से मिला।
इस सम्बंध में सयुंक्त रूप से धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली व राजपुर क्षेत्र के विधायक खजानदास द्वारा कैडर अलग करने का सुझाव देते हुए सफाई कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर ध्यान आकर्षित कराया।  कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए मेयर, सुनील उनियाल गामा ने उक्त मांगो पर प्रस्ताव बनाकर सीएम को देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में कहा कि जिलाधिकारी के साथ जल्द बैठक आयोजित कर कैडर अलग करने के लिए इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
वार्ता में धर्मपाल घाघट , अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा, महामंत्री जगराम सिंह , राकेश चड्ढा , सुमित कांगड़ा आदि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *