हरेला मनाकर पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प 

0

महिला मोर्चा ने सैकड़ो पेड़ लगाकर हरेला का किया स्वागत

देहरादून। हरियाली का त्योहार हरेला राज्य के लोगो का खास त्योहार  बनता जा रहा है। आज भी पूरे राज्य में हजारों की तादात में पेड़ लगाकर लोगो ने ये साबित कर दिया है कि  उन्हे पर्यावरण से कितना लगाव है  हरेला उत्सव के रूप में मनाते हए आज राज्य में सामाजिक संगठनों व राजनैतिक दलों ने पर्यावरण को बचाने हेतु संकल्प लिया गया। इस श्रंखला में आज भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा हरेला पर्व पर महानगर से लेकर मंडल वह बुथ स्तर तक सैंकड़ों महिलाओं द्वारा हजारों पौधे रोपे  गए उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर सभी को बताया कि यह हमारे प्रकृति से लगाव को दर्शाता है और जिस प्रकार हमारे बुजुर्गो द्वारा हमें ये हरी-भरी धरा विरासत के तौर पर मिली है उसी प्रकार हम सबका यह कर्तव्य है कि हम भी इस धरा को उतना ही हरा भरा बनाकर  प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण कर  आने वाली  पीढ़ियों को विरासत के रूप में दें इस अवसर पर बुजुर्गों का धन्यवाद किया गया और बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया जिससे वह इस विरासत को सहेजने हेतु प्रेरित हों। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सभी महिलाओं ने भाग लिया।I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *