कांग्रेस के खिलाफ भजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

0

महिलाओ से ट्रैक्टर खिंचवाने पर विरोध

देहरादून। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा महिला विधायक से ट्रैक्टर खिंचवाने की निंदनीय घटना के विरोध में लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस के खिलाफ महानगर कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने आज महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।भाजपा महिलाओ का आरोप है कि हरियाणा में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में हुए प्रदर्शन को लेकर जिस प्रकार से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य बड़े नेताओं ने ट्रैक्टर पर बैठ कर महिला विधायक सहित अन्य महिलाओ से ट्रैक्टर खिंचवाया और महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया गया यह घटना महिलाओं के प्रति कांग्रेस के चरित्र को उजागर करती है और यह दर्शाती है की महिलाओं का कांग्रेस में कोई मान सम्मान नहीं है महिला दिवस के दिन जब पूरा विश्व महिलाओं के सम्मान में खड़ा था तो कांग्रेस द्वारा महिलाओं का यह अपमान शर्मनाक है और हम इसकी घोर निंदा करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *